Sunday, 24 August 2014

Prayer for goodness of All

दुखियारे दुःख मुक्त हों ,भय त्यागें भयभीत
बैर छोड़कर लोग सभी ,करें परस्पर प्रीत।

द्वेष और दुर्भाव का रहे न नामो निशान
स्नेह और सद्भाव से ,भर जायें तन मन प्राण

दूर रहे दुर्भावना ,द्वेष रहे सब दूर
निर्मल निर्मल चित्त हों ,प्यार भरे भरपूर

दुखी देख करुणा जगे ,सुखी देख मन मोद
मंगल मैत्री यूँ जगे ,अंतस ओत परोत

मन मानस ही प्यार में ,उर्मिल उर्मिल होए
रोम रोम ये ध्वनि उठे ,सबका मंगल होए

मैत्री जगे बलवती ,लहर लहर लहराए
फूटे झरना प्यार का ,तन मन मंगल छाए

सुख छावे संसार में ,दुखी रहे न कोये
जल का ,थल का गगन का हर प्राणी सुखिया होये

सुख छावे संसार में ,दुखी रहे न कोये
जल का ,थल का ,गगन का हर प्राणी सुखिया होए

Thursday, 21 August 2014

ऊपरवाला सबको बहुत क़ुछ देता

ऊपरवाला सबको बहुत  क़ुछ देता

वर देता ,वैभव  देता 
ज्ञान देता ,रक्षण देता  

साथ देता, समर्थता  देता 
प्यार देता ,सम्मान देता 


छमा  देता ,स्वाभिमान देता 
करुणा देता,दया देता 

 विद्या देता ,संतान देता 
बुद्धी  देता , विचार देता 


सदा कृपा बनी  रहे हम सब पर तुम्हारी 
                                                   ऊपर वाले तुम्हारे हम हमेशा बने रहें आभारी

जीवन में उड़ान है बहुत कुछ करने की


     जीवन में उड़ान है  बहुत कुछ करने की


किसी ने  फार्मूला रेसेस में फेरारी चलानी है 
तो किसी को ड्रीम लाइनर  आकाश में उड़ना है
कोई  पनडुब्बी समुद्र में  उतारना  चाहता है 
तो किसी को  राकेट में उड़ना है
किसी को स्पेस क्राफ्ट में अंतरिक्ष जाना  है 
तो किसी को अंतरिक्ष स्टेशन में रहना है
कोई हॉट एयर बलून में शादी करना चाहता है 
तो कोई गहरे समुद्र में गोताखोरी करना चाहता है 
कोई दुनिया का चककर लगाता रहता  है
तो कोई अपने देश का खूब भ्रमण करता रहता है
 जिसने  उड़ान भरी कुछ करने की,वही बहुत कुछ कर जाता है
 समर्थता से कोशिश की जिसने  वही बहुत कुछ कर पाता  है.